Skip to content

नशे में धुत ड्राइवर ने स्कूल बस दीवार में टकरा दी , गांव वालों ने की पिटाई

नशे में धुत ड्राइवर ने स्कूल बस दीवार में टकरा दी , गांव वालों ने की पिटाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि जगरांव में शुक्रवार को एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर ने शराब के नशे में स्कूल बस को दीवार में टकरा दिया। इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं गांव के लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पीट दिया। ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था।

ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी, इस दौरान कुछ शराब बच गई तो उसने सुबह उठते ही पी ली। इसके बाद वह अलग-अलग चार गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। वहां पर नशा ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीधे एक घर की दीवार से जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और पहले बच्चों को बस से बाहर निकला। फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।