Skip to content

जालंधर में ट्रक के साथ टकराई बच्चे की एक्टिवा , 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत

जालंधर में ट्रक के साथ टकराई बच्चे की एक्टिवा , 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर के संजय गांधी नगर में एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर है, जिसमें एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार, एक एक्टिवा पर 3 बच्चे सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह संजय गांधी नगर से गुजर रहे थे तो वह ट्रक की चपेट में आ गए। एक बच्चा सड़क पर गिर गया जिसके ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अन्य 2 बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। घटना के दौरान ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। लोगों तुरन्त हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से मना किया गया है और पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत अगर कोई 18 साल से कम उम्र का बच्चा वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता पर कार्रवाई की जाएगी, चालान काटने के साथ-साथ माता-पिता को 3 साल की जेल व 25 हजार रुपए जुर्माना होगा।