Skip to content

अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल को अकाल तख्त जत्थेदार ने सुनाई धार्मिक सजा

High Court gives relief to Sukhbir Badal in Kotkapura firing case
High Court gives relief to Sukhbir Badal in Kotkapura firing case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों को माफ करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से मांगी गई माफी पर अहम फैसला आया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई गयी है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दिया है।

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि ”आज सचिव श्री अकाल तख्त साहिब में पंज सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें पंज सिंह साहिबों की सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पंथक की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। जिसको लेकर ये सजा सुनाई गई है।

जत्थेदार रघबीर सिंह ने SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को 15 दिन के भीतर अकाल तख़्त में पेश होकर साधारण सिख की तरह माफी मांगने के आदेश दिए हैं।