Skip to content

संसद में MP चरणजीत चन्नी और रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी बहस, तनावपूर्ण हुआ माहौल

संसद में MP चरणजीत चन्नी और रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी बहस, तनावपूर्ण हुआ माहौल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : संसद में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल, चरणजीत चन्नी ने संसद में संबोधित करते हुए रवनीत बिट्टू से कहा कि आपके दादा (बेअंत सिंह) शहीद हो गए थे, लेकिन उनकी मृत्यु उसी दिन हुई, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी थी। वहीँ पंजाब की जालंधर सीट से सांसद चन्नी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। सांसद चन्नी ने कहा कि गुरुद्वारे में उनेक बेटे की शादी हुई और 2 साल से पुलिस उनसे पूछ रही है कि लंगर में क्या बना था। कितने पैसे खर्च हुए।

इसके बाद रवनीत बिट्टू ने तीखें तेवर दिखाते हुए कहा कि मेरे दादा ने देश के लिए बलिदान दिया, वह देश के लिए शहीद हुए, कांग्रेस के लिए नहीं। बिट्टू ने कहा कि गरीबों की बात करने वाले चरणजीत चन्नी आज हजारों करोड़ के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी पंजाब के सबसे अमीर और भ्रष्ट हैं, अगर वह भ्रष्ट नहीं निकले तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। उन्होंने कहा कि चन्नी पर मी-टू जैसे मामले भी चल रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि रवनीत बिट्टू अपनी कुर्सी छोड़कर आगे आ गए, जिसके बाद माहौल को हंगामेदार देख स्पीकर ने संसद की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी।