Skip to content

BIG NEWS : शिरोमणि अकाली दल में अंतर्कलह बढ़ी , पार्टी ने 8 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

BIG NEWS : शिरोमणि अकाली दल में अंतर्कलह बढ़ी , पार्टी ने 8 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल में जारी अंतर्कलह और बढ़ गई है. मिली जानकारी अनुसार पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने पार्टी में विद्रोही रुख अपना रहे नेताओं गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींडसा, सिकंदर सिंह मलूका सुरजीत सिंह रखड़ा, समेत कुल आठ सीनियर नेताओं को पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त कर दिया है।

बता दें पिछले कुछ समय से पार्टी में बगावती गुट खड़ा हो गया था। जिनमें उक्त सभी नेता शामिल थे। इन नेताओं द्वारा पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल को इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा था और पार्टी उलट मीटिंगे की जा रही थी। जिसके बाद, पार्टी ने अब इन्हीं बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है.