Skip to content

पापा मैं CA बन गई…चाय वाले की बेटी ने सुनाई ख़ुशख़बरी , CA की परीक्षा की पास

पापा मैं CA बन गई…चाय वाले की बेटी ने सुनाई ख़ुशख़बरी , CA की परीक्षा की पास
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है! बता दे एक बेटी ने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद CA की परीक्षा पास कर ली है। कुछ समय पहले ICAI ने CA फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिसमें कई छात्रों ने इस परीक्षा को पास किया है। उनमें से एक छात्रा अमिता प्रजापति हैं, जिन्होंने 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

बता दे अमिता एक चाय बेचने वाली की बेटी है। जाहिर है कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उनका ये सफर आसान नहीं रहा होगा, लेकिन उनके माता- पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी और आज बेटी के सभी सपने पूरे हो गए हैं।

अमिता ने शेयर सोशल मीडिया पर किया वीडियो अमिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पापा मैं सीए बन गई। इसमें 10 साल लगे। आंखों में सपना लिए हर रोज खुद से पूछती थी ये सपना ही है या कभी सच भी होगा? 11 जुलाई 2024 को ये सपना सच हो गया।