Skip to content

Toll Tax को लेकर एहम खबर , अब जितना सफर, उतना ही देना होगा टोल

Toll Tax को लेकर एहम खबर , अब जितना सफर, उतना ही देना होगा टोल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अब जितना सफर, उतना ही टोल देना होगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक तीन महीने में यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी: मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी इंफ्रा शक्ति कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। एनडीटीवी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए डेवलपमेंट को लेकर इंफ्रा शक्ति अवार्ड का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारत के उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का जश्न मनाना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परिवहन को लेकर एक रोडमैप पेश किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि तीन महीने में जीपीएस और सैटेलाइट बेस्ड टोल सिस्टम का पहला फेज शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि तीसरे टर्म में मोदी सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कई पहल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण की है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और भूमि प्रदूषण। मंत्री ने कहा कि अभी पहला कदम प्रदूषण को कम करना है। दिल्ली को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।