Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

जिला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम में निकाला गया फ्लैग मार्च

जिला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम में निकाला गया फ्लैग मार्च
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कहा – प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से उपचुनाव कराने के लिए वचनबद्ध , किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की नहीं दी जाएगी इजाजत

जालंधर : जिला चुनाव अधिकारी -कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने 10 जुलाई, 2024 को होने वाले उपचुनाव की तैयारी के लिए आज जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सशस्त्र बलों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया जिसका उद्देश्य मतदाताओं का विश्वास बढ़ाना और सुरक्षित चुनाव माहौल सुनिश्चित करना था।

मॉडल हाउस क्षेत्र से शुरुआत करते हुए डा.अग्रवाल ने सशस्त्र बल के जवानों के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों सहित निर्वाचन क्षेत्र के कई हिस्सों का दौरा किया।

डिप्टी कमिश्नर डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वचनबद्ध है।उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था सख्ती से बनाए रखी जाएगी और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डा.अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन ने पर्याप्त बल की तैनाती सुनिश्चित की है और चुनाव अवधि के दौरान किसी को भी शांति और कानून-व्यवस्था को भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।