Skip to content

एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी की तस्वीरें आई सामने

एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शादी की तस्वीरें आई सामने
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

बॉलीवुड न्यूज़ : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों अब एक-दूजे के हो गए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। कपल ने इंस्टाग्राम से अपनी वेडिंग फोटोज अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर दी हैं। शादी के दिन कपल बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रहा है।कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है.

अपनी इन तस्वीरों के साथ कपल ने नोट में लिखा है- ‘आज ही के दिन, 7 साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में मार्गदर्शन किया है। इस क्षण तक पहुंचाया है। हमारे दोनों परिवारों और दोनों भगवान के आशीर्वाद से, अब हम पति-पत्नी हैं।'