Skip to content

Punjab : आसमान बरसा रहा आग, आने वाले दिनों में अभी प्रंचड गर्मी से लोगों को राहत न मिलने के आसार

Punjab : आसमान बरसा रहा आग, आने वाले दिनों में अभी प्रंचड गर्मी से लोगों को राहत न मिलने के आसार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : इस वक़्त चल रही हीट वेव (लू) व प्रंचड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रंचड गर्मी से लोगों को किसी भी प्रकार से कोई राहत मिलने के कोई आसार नहीं है और साथ ही आने वाले दिनों में ये प्रचंड गर्मी लोगों को और रूलाएगी। रविवार तथा सोमवार को अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री का और इजाफा होगा, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेगी।

बता दें कि ‘आग’ उगल रही गर्मी के कारण एक तरफ जहां जन-जीवन काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर इस बेहद तेज गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी काफी बुरी तरह से प्रभावित हो रखे है। इसको लेकर विगत कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को ताकीद की है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे तक जहां तक सम्भव हो सके, अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर इस दौरान कोई जरूरी काम हो तो ही वे इस समय के दौरान बाहर निकलें।

वहीं प्रचंड गर्मी के कारण डी-हाईड्रेसन व लू लगने के मामलों में भी निंरतर बढ़ौतरी आंकी जा रही है। प्रंचड़ गर्मी के कारण स्थानीय लोग यहां घरों में दुबके रहने को मजबूर है। अक्सर ही जो सड़कें दिन भर ट्रैफिक से भरी पड़ी रहती थी, वो आजकल पूरी तरह से लगभग सुनसान-सी दिख रही है।

हालात ये है कि भीषण गर्मी में कारों में लगे ए.सी. भी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। लोग का कहना हैं कि अगर स्थिति अभी से ही इतनी भयानक दिख रही है तो फिर आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी ?