Skip to content

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंधीं

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शादी के बंधन में बंधीं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शहबाज सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मंत्री से शादी करने वाले शहबाज सिंह सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शहबाज पारंपरिक शेरवानी में नजर आए। उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, मंत्री अनमोल गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं।

मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंजाबी गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मंत्री अनमोल ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की। उनकी शादी जीरकपुर के मैरिज पैलेस में संपन्न हुई। इससे पहले अनमोल गगन मान के घर पर मेहंदी की रस्में पूरी की गई। साथ ही जागो का कार्यक्रम भी रखा गया।