Skip to content

लोकसभा चुनाव 2024 : संगरूर में AAP पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर जीते

लोकसभा चुनाव 2024 : संगरूर में AAP पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत मीत हेयर जीते
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

संगरूर : पंजाब में लोकसभा क्षेत्र संगरूर से आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। 171549 वोटों से जीत हासिल की है। बता दें दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा रहे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर सुबह से लगातार आगे चल रहे थे। संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा, बीजेपी के अरविंद खन्ना, शिरोमणि अकाली दल के इकबाल सिंह झूंदा व शिरोमणि अकाली दल (ए) के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव मैदान में उतरे थे।