Skip to content

BMW कार और कैंटर के बीच भयानक एक्सीडेंट , 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत

BMW कार और कैंटर के बीच भयानक एक्सीडेंट , 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर है कि पटियाला-पिहोवा हाईवे पर गांव अकबरपुर अफगाना के पास BMW कार और कैंटर के बीच भयानक हादसा हो गया , मिली जानकारी अबुसार इसमें 2 युवकाें की मौके पर ही मौत हाे गई। मिली जानकारी के अनुसार, जतिंदर सिंह पुत्र राय साहिब निवासी गांव रोहड़ जागीर ने पुलिस स्टेशन जुलाक में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई संदीप सिंह और उसका दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर BMW कार नंबर पीबी10 एचएम 0028 से रोहर जागीर गांव आ रहे थे।

सुबह करीब 2 बजे जब वे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले के गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे तो एक आयशर कैंटर गाड़ी के चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके आगे आ रही एक गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे कैंटर की साइड संदीप सिंह की गाड़ी पर लग गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे आयशर कैंटर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।