Skip to content

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

गंगटोक : खबर है कि उत्तरी सिक्किम बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार सुबह से जारी बारिश के चलते बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुई बारिश से भारी तबाही हुई है। सड़क ढहने से कई पर्यटक फंस गए हैं। तिस्ता नदी में जल बढ़ने से आसपास के घर ताश की पत्तों की तरह ढह गए।

वहीँ सिक्किम के मंगन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और घर जलमग्न तथा क्षतिग्रस्त हो गए।

भारी बारिश और भूस्खलन से बिजली के खंभे बह गए। मंगन जिले के पक्षेप क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला, जबकि रंगरंग के निकट अम्बिथांग से तीन और पक्षेप से दो अन्य व्यक्ति लापता हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के चलते गेयथांग में तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पेंटोक के पास नामपाथांग में भी कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है।

एक बयान में मुख्यमंत्री तमांग ने कहा, "पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। पुनर्वास सहायता, अस्थायी बसावट के बंदोबस्त और बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "राज्य सरकार इस आपदा के पीड़ितों के साथ दृढ़ता से खड़ी है तथा शोक संतप्त परिवारों और भूस्खलन से प्रभावित एवं विस्थापित सभी लोगों को अधिकतम सहायता देने का वादा करती है।"