Skip to content

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , आने वाले 5 दिनों के लिए Alert जारी

Heat will haunt Punjab now, temperature will cross 35 to 45 degrees in a week
Heat will haunt Punjab now, temperature will cross 35 to 45 degrees in a week
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब में मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। पंजाब के सभी 23 जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा और पांच दिनों के लिए ऑरेंज हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन 19 जून से मौसम बदल सकता है।

बता दें कि राज्य में गर्मी ने पिछले 65 सालों के रिकार्ड तोड़ दिए है, जिससे लोगों के हाल-बेहाल है। जिला पठानकोट में गुरुवार को अधिक से अधिक तापमान 47.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले 1958 में 17 जून को लुधियाना में अधिक से अधिक तापमान 47.9 रिकार्ड किया गया था।

वहीं मौसम विभाग ने आज 21 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 2 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून तक लोगों को ठंड और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।