Skip to content

CM अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, कहा - मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं

CM अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, कहा - मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई। आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई।'' आप नेता ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘‘देश को बचाने'' के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी। ये 21 दिन अविस्मरणीय थे। मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए चुनाव प्रचार किया।

उन्होंने कहा देश महत्वपूर्ण है. '' केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह के अनुयायी हैं. उन्होंने आजादी के लिए बलिदान दिया, मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं.