पंजाब : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री कौन होगा इसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे। कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मोदी कार्यालय से फोन आया है। यानी उन्हें भी मोदी 3.0 में जगह मिल सकती है। वहीं, रवनीत बिट्टू पीएम हाउस पहुंच गये हैं। साथ ही पंजाब से हरदीप सिंह पुरी को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
Breaking News : रवनीत बिट्टू मोदी सरकार में बन सकते है कैबिनेट मंत्री - सूत्र