Skip to content

अनंत -राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, अब क्रूज में होगी सेरेमनी

अनंत -राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, अब क्रूज में होगी सेरेमनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding : देश के दिग्गज़ बिजिनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको बता दे इस साल मार्च में गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग उत्सव का आयोजन हुआ था, जिसमें देश-विदेश की तमाम फिल्मी और बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हुईं। वहीँ अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के फंक्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दूसरे प्री-वेडिंग बैश का आयोजन 28 से 30 मई के बीच किया जाएगा। कहा जा रहा है कि दूसरे प्री वेडिंग आयोजन के मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शामिल हो सकते हैं।

खबर है कि अंबानी परिवार एक लक्जरी क्रूज पर लगभग 800 मेहमानों की मेजबानी करेंगे। यह क्रूज तीन दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा और इटली से दक्षिणी फ्रांस तक जाएगा। 800 मेहमानों के अलावा, 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ भी क्रूज पर मौजूद रहेंगे।