Skip to content

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पहुंचे कमीडियन श्याम रंगीला का नामांकन खारिज

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पहुंचे कमीडियन श्याम रंगीला का नामांकन खारिज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : PM नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर चर्चा में आने वाले कमीडियन श्याम रंगीला ने इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को ही चुनौती देने का फैसला किया था। लेकिन बुधवार को उनके अरमानों पर पानी फिर गया जब निर्वाचन आयोग ने उनके नामांकन को खारिज कर दिया। मिली जानकारी अनुसार श्याम रंगीला ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। प्राप्त जानकारी अनुसार उनका नामांकन इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्होंने शपथ पत्र पूरा नहीं भरा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंगीला ने नामांकन खारिज होने पर निराशा व्यक्त की है और कहा कि उनके लिए कॉमेडी ही बेहतर और राजनीति उनके बस की बात नहीं है। श्याम रंगीला काफी संघर्षों के बाद वाराणसी लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल कर पाए थे।

इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए। नामांकन खारिज होने के बाद रंगीला ने वाराणसी जिला प्रशासन पर प्रक्रिया में भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमने सभी कागज और जरूरी विषयों को ध्यान में रखकर नामांकन किया था लेकिन अब हमें बताया गया कि हमने नामांकन के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र को पूरा नहीं भरा है। इस वजह से नामांकन खारिज कर दिया गया।