Skip to content

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : खबर मिली है कि जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई। शवों को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर ले जाया गया। बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस उत्तर प्रदेश के हाथसर से 60 यात्रियों को लेकर जम्मू कश्मीर के शिवखोड़ी लिए रवाना हुई थी, लेकिन अखनूर में इसका एक्सीडेंट हो गया.