Skip to content

भीषण गर्मी में Air India की फ्लाइट 20 घंटे डिले, कई यात्री हुए बेहोश

Air India flight made emergency landing due to engine failure
Air India flight made emergency landing due to engine failure
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नई दिल्ली : खबर है कि एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट 20 घंटे की देरी के साथ उड़ान भरेगी। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने कहा कि विमान में एयर कंडीशनिंग खराब होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। यह फ्लाइट मूल रूप से गुरुवार दोपहर रवाना होने वाली थी, लेकिन 20 घंटे की देरी के बाद इसे शुक्रवार को उड़ान भरना है।

एक्स पर घटना का विवरण साझा करते हुए एक पत्रकार ने कहा, फ्लाइट संख्या एआई 183 में गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आठ घंटे से अधिक की देरी हुई। इसके बाद यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया, वो भी बिना एयर कंडीशनिंग के।

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘‘निजीकरण का ये नतीजा है कि एयर इंडिया एआई 183 की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई, यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए मजबूर किया गया और फिर फ्लाइट में कुछ लोगों के बेहोश होने के बाद उन्हें उतार दिया गया। यह अमानवीय है!’’

इस बीच, एयर इंडिया ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि वह कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। इसने एक्स पर कहा, ‘हमें इसके लिए वास्तव में खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हमारी टीम कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आपके निरंतर समर्थन की सराहना करती है। हम यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी टीम को भी सतर्क कर रहे हैं।‘