Skip to content

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही आसमान में अचानक टूटा प्लेन का शीशा, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

A few minutes after take off, the plane's glass suddenly broke in the sky, had to make an emergency landing.
A few minutes after take off, the plane's glass suddenly broke in the sky, had to make an emergency landing.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : खबर मिली है कि बुधवार को भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रहा एक विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही ओलावृष्टि के बीच फंस गया. बर्फ के टुकड़े इतने ज़ोर से गिर रहे थे कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया और उसे आपात स्थिति में भुवनेश्वर में ही उतरना पड़ा. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त प्लेन में 169 यात्री सवार थे, हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं.

अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा की उड़ान उड़ान भरने के बमुश्किल 10 मिनट बाद वापस बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर उतरी।

बताया जा रहा है कि ओले गिरने की वजह से प्‍लेन को काफी नुकसान पहुंचा है. प्लेन के शीशों में क्रैक आने के बाद प्‍लेन के अंदर बाहर की हवा तेजी से आने लगी, जिससे चीजें अस्‍त-व्‍यस्त हो गई और काफी नुकसान भी पहुंचा.