Skip to content

जम्मू-कश्मीर में वाहन फिसलने से पंजाब के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में वाहन फिसलने से पंजाब के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जम्मू -कश्मीर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम से दुखद खबर सामने आई है। खबर मिली है कि कुलगाम में सड़क से वाहन फिसलने से पंजाब के 4 लोगो की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कुलगाम जिले के निपोरा इलाके की है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय वाहन में 7 पर्यटक सवार थे।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में एक सड़क हादसे में पंजाब के चार लोगो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड से श्रीनगर जा रहा एक वाहन निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क से फिसल गया। उन्होंने कहा कि घटना के समय वाहन में 7 पर्यटक सवार थे और सभी पंजाब के मोगा जिले से थे। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां 4 को मृत घोषित कर दिया गया और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।