Skip to content

अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहते हैं, रांची रैली में सुनीता केजरीवाल का बड़ा आरोप

Want to kill Arvind Kejriwal in jail, Sunita Kejriwal's big allegation in Ranchi rally
Want to kill Arvind Kejriwal in jail, Sunita Kejriwal's big allegation in Ranchi rally
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि झारखंड की राजधानी रांची में आज इंडिया ब्लॉक की महारैली हो रही है. इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे सीएम केजरीवाल को मारना चाहते हैं, उन्हें दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने मेरे पति अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने दोषी नहीं माना। कहते हैं कि जांच चल रही है, लेकिन हकीकत में तानाशाही चल रही है। मेरे पति का क्या कसूर है। सिर्फ यही की उन्होंने सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बनवाए, वो सच्चे देशभक्त हैं। 

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं। जनता के मुद्दे को लेकर 13-13 दिनों तक उपवास किया। पहली बार जब मुख्यमंत्री बने तो इस्तीफा दे दिया। उन्हें सत्ता से कोई मोह नहीं है। उन्हें तो देश की सेवा करनी है। कई लोगों ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है। उनके खाने पर कैमरा लगाया गया है। उन्हें इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। सरकार जेल में अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। अरविंद बहुत बहादुर हैं, शेर हैं।