Skip to content

निशान साहिब चढ़ाते समय हुआ हादसा, युवक की हुई मौत

the-young-man-died
the-young-man-died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर मिली है कि निशान साहिब चढ़ाते समय बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार नूरमहल के निकट भंडाल हिम्मत गांव में जठेरों के वार्षिक जोड़ मेले में निशान साहिब चढ़ाते समय पाइप 17 KV हाई वोल्टेज मेन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे 3 व्यक्ति जसविंदर सिंह, जगदीप सिंह और अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गा (26) की मौत हो गई। उक्त सभी लोग गांव भंडाल हिम्मत गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती इलाज के बाद घायलों को अस्पताल से घर भेज दिया गया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है.