Skip to content

दुखद खबर - पंजाब के युवक की विदेश में हुई मौत , परिवार का रो रो कर बुरा हाल

Sad news - Youth from Punjab dies abroad, family is in bad condition crying
Sad news - Youth from Punjab dies abroad, family is in bad condition crying
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : विदेश में बेहतर भविष्य की तलाश में पंजाब के अधिकतर युवा रुख रहे हैं, वहीं कुछ युवा हादसों का शिकार होकर मौत के मुंह में समा जाते हैं। ऐसी ही एक और दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार गढ़शंकर के गांव रामपुर बिलड़ो निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के तौर रह रहे एक युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया।

इस संबंध में मृतक मनदीप सिंह के पिता राजिंदर सिंह ने भरे मन से गांववासियों को बताया कि उनका बेटा 2013 में छात्र वीजे पर न्यूजीलैंड गया था, जहां उसने पढ़ाई की और कड़ी मेहनत की और दस साल बाद वह न्यूज़ीलैंड का स्थायी निवासी होने के नागरिकता दस्तावेज प्राप्त कर लिए। उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह को हाल ही में न्यूजीलैंड में अपने घर पर फिसलने के कारण सिर में चोट लग गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के रिजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक, वहां डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगने के कारण मनदीप सिंह के सिर में खून का थक्का बन गया था और इसी बीमारी का इलाज चल रहा था, लेकिन 4 अप्रैल को मनदीप सिंह की मौत हो गई।गांव के लोगो ने कहा इस दुखद खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है और उन्होंने प्रशासन से मनदीप सिंह के शव को गांव लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।