Skip to content

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 और 12 का रिजल्ट किया घोषित , लुधियाना के एकमप्रीत ने किया कक्षा 12 में टॉप

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 और 12 का रिजल्ट किया घोषित , लुधियाना के एकमप्रीत ने किया कक्षा 12 में टॉप
Punjab School Education Board declared results of class 8 and 12, Ekampreet of Ludhiana topped class 12
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 8 और 12 का रिजल्ट आज (30 अप्रैल) 2024 को जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 12वीं बोर्ड परीक्षा में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना के एकमप्रीत सिंह

100 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहे। रवि उदय सिंह ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया और 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री भूंडर मुक्तसर साहिब का छात्र है। वहीँ बठिंढा के अश्विनी 12वीं में तीसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार बात करें पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 की तो इस बार की कक्षा 8 की परीक्षाओं में 2.91 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 2.8 लाख यानी 98.83 फीसदी पास घोषित किए गए हैं।