Skip to content

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 10th का Result हुआ घोषित , पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने मारी बाज़ी

Punjab School Education Board class 10th result declared, girls won first three positions
Punjab School Education Board class 10th result declared, girls won first three positions
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10th का परिणाम आज यानी (18 अप्रैल, गुरुवार) को घोषित कर दिया है, बता दे इस बार पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाज़ी मारी है। जिसमें लुधियाना के तेजा सिंह इंडिपेंडेंट स्कूल की 2 छात्राओं ने बाजी मार कर पहले और दूसरे स्थान प्राप्त किया हैं। अदिति को पंजाब में प्रथम 100 प्रतिशत अंक, दूसरे स्थान पर एलीशा शर्मा को 99.23 प्रतिशत अंक मिले।

Amazon से Men's Cotton Solid Round Neck Regular Fit T-Shirt खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें https://amzn.to/3w8kiAm

छात्रा अदिति पुत्री अजय कुमार ने 650 में से 650 अंक लेकर 100% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर भी इसी स्कूल की छात्रा अलीशा शर्मा पुत्री महिंदर शर्मा रही हैं, जिन्होंने 650 में से 645 अंक प्राप्त किए हैं और उन्हें 99.23 प्रतिशत अंक मिले हैं। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने अपने स्कूल के नतीजों पर खुशी जाहिर की है। वहीं छात्रों ने भी कहा कि स्कूल का बहुत बड़ा हाथ रहा है और खासकर उनके शिक्षकों ने अच्छी शिक्षा दी और उनके माता-पिता भी भावुक दिखे।

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र सीधे इस लिंक https://pseb.ac.in/ के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से साइट पर लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।