Lok Sabha Election 2024 : खबर है कि लोकसभा के लिए देशभर के 21 राज्यों में आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक मध्यप्रदेश में 63%, राजस्थान में 50% और बंगाल में सबसे ज्यादा 77% वोट डाले गए हैं। छह बजे मतदान केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया गया था। चुनाव आयोग अधिकारियों के अनुसार जो मतदाता 6 बजे तक केंद्रों में प्रवेश कर गए हैं वह अपना मत प्रयोग कर सकेंगे। आपको बता दें 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए देश में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में पूरा होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
Lok Sabha Election 2024: पहले चरण का मतदान संपन्न, पढ़िए कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग