पंजाब : खबर है कि किसान जत्थेबंदियों का शंभू में रेलवे ट्रैक पर आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस कारण फिरोजपुर मंडल की 21 ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि 83 प्रभावित हुई हैं। वहीं, चार ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट की गई हैं। दूसरी ओर किसान नेताओं ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 22 अप्रैल को हरियाणा के जींद में महापंचायत की जाएगी। इस पंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे तुरंत प्रभाव से लागू भी किया जाएगा। किसान अपने तीन साथियों को रिहा करने की मांग पर अड़े हैं। बता दें कि अब तक 380 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 139 को रद्द किया गया है। वहीं, 170 गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है। वहीँ इस कारण रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को समस्याओं के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
Kisan Andolan 2024 : किसान आंदोलन के चलते तीसरे दिन 21 ट्रेनें रद्द, 83 प्रभावित