पंजाब : खबर मिल रही है कि पंजाब में सीवरेज की सफाई के दौरान Gas चढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है दीनानगर के अंतर्गत आते गांव चावां में सीवरेज की सफाई करते समय 3 मजदूर जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश हो गए। गांव के लोगों की तरफ से आनन-फानन में मजदूरों को सीवरेज में से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी अनुसार इलाज दौरान एक मजदूर कन्हैया की मौके पर ही मौत जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Breaking News : पंजाब में सीवरेज की सफाई के दौरान Gas चढ़ने से बड़ा हादसा, एक की हुई मौत , मची अफरा तफरी