Skip to content

दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के एसीपी और गनमैन की हुई दर्दनाक मौत

ACP and gunman of Punjab Police died tragically in a tragic road accident.
ACP and gunman of Punjab Police died tragically in a tragic road accident.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब / 6 मार्च 2024 : खबर है कि समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर बीती रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में लुधियाना ईस्ट एसीपी और उनके गनमैन की मौत हो गई है और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के ए.सी.पी. संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे, तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और परमजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को वाहन से बाहर निकाला। खबर मिलते ही लुधियाना जिले की पुलिस भी समराला सिविल अस्पताल पहुंच गई।