Skip to content

पंजाब में अफीम की खेती करने वाले रैकेट का पर्दाफाश,पुलिस ने रेड कर जब्त किए पौधे

Opium cultivation racket busted in Punjab, police raid and seize plants
Opium cultivation racket busted in Punjab, police raid and seize plants
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : खबर है कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में गैर-कानूनी अफीम की खेती के एक रैकेट का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने लगभग 14.470 किलो अफीम के पौधे बरामद किए हैं। उन्हें संयुक्त ऑप्रेशन के दौरान बॉर्डर पर चक्क खेवा ढाणी के पास एक खेत में धनिये के साथ अफीम की खेती का पता चला।

Amazon से Men's Regular Fit T-Shirt for Men खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/49Rvpwi

मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही है। इसके बाद उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे पंजाब पुलिस आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी।