Skip to content

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा , नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ

Manohar Lal Khattar resigns from the post of Chief Minister of Haryana, Naib Singh Saini takes oath as CM
Manohar Lal Khattar resigns from the post of Chief Minister of Haryana, Naib Singh Saini takes oath as CM
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Haryana CM Nayab Singh Saini : खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार दिखाई देने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा पत्र हरियाणा के राज्यपाल को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का भी ऐलान किया। उन्होंने मंगलवार की शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा ने प्रदेश का नया सीएम नायब सिंह सैनी को बनाने का निर्णय लिया। नायब सिंह सैनी को खट्टर का करीबी माना जाता है। उन्होंने मंगलवार की शाम 5 बजे पद की शपथ ली। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ नेता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।