Skip to content

अनंत अंबानी -राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग जश्न में शामिल होने जामनगर पहुंचे दिलजीत दोसांझ

Diljit Dosanjh reached Jamnagar to attend Anant Ambani-Radhika Merchant's pre-wedding celebrations.
Diljit Dosanjh reached Jamnagar to attend Anant Ambani-Radhika Merchant's pre-wedding celebrations.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: जामनगर में चल रहे अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में अब एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी पहुंच गए हैं. खबर है कि दिलजीत यहां पर एक खास परफॉर्मेंस देंगे. हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ अंबानी परिवार के एक फंक्शन में शिरकत करते नजर आए। इस दौरान दिलजीत दोसांझ का देसी लुक सबसे आकर्षक रहा। उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा के साथ लाल पगड़ी सजाई हुई है।

1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में अंबानी परिवार का भव्य आयोजना अनंत-राधिका की प्री वेडिंग के लिए चल रहा है. जिसमें देश-दुनिया के जानी-मानी हस्तियां पहुंची हैं. आपको बता दें कि कल रात मुकेश अंबानी और बेटे अनंत-राधिका की कॉकटेल पार्टी हुई थी, जिसमें हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने परफॉर्मेंस दी । बताया जा रहा है कि रिहाना ने इस एक परफॉर्मेंस के लिए 50 करोड़ से ज्यादा की फीस ली है।