Skip to content

Big News : पंजाब में आप नेता की गोलियों मारकर हत्या

Big News: AAP leader shot dead in Punjab
Big News: AAP leader shot dead in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के तरनतारन जिले में सरेआम आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार हत्यारों ने गाड़ी का पीछा किया। जब गाड़ी श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रोकी तो हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जान गंवाने वाले आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोहला साहिब का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह अपनी कार से सुल्तानपुर लोधी अदालत में तारीख पर जा रहा था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी था।