Skip to content

BIG BREAKING : ED की बड़ी कार्यवाही , दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

BIG BREAKING: Big action by ED, Delhi CM Arvind Kejriwal arrested
BIG BREAKING: Big action by ED, Delhi CM Arvind Kejriwal arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : इस वक़्त की बड़ी खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है. बता दे इससे पहले ईडी की टीम ने केजरीवाल से दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में उनके आवास पर पूछताछ की। ईडी की एक टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से इनकार के ठीक बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची। केजरीवाल ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल की लीगल टीम कल सुबह सुप्रीम कोर्ट में पूरे दस्तावेज के साथ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

Amazon से Travel Adapter and Wall Charger with USB Ports खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/48ZQ3Jw

इस बीच आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी के मुताबिक यदि केजरीवाल को जेल जाना पड़ता है तो वह जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे.गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब केजरीवाल की गिरफ्तारी के उपरांत आम आदमी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर फिलहाल कोई आरोप साबित नहीं हुआ है. ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिनके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़े.