Skip to content

Amarnath Yatra 2024 : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Good news for Shiva devotees, registration for Amarnath Yatra will start from today.
Good news for Shiva devotees, registration for Amarnath Yatra will start from today.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतज़ार हुआ ख़त्म। भक्तों के लिए खुशखबरी है कि बाबा अमरनाथ धाम के दर्शन श्रद्धालु 29 जून से कर पाएंगे। इस बार यात्रा 29 जून से होगी जोकि 19 अगस्त तक चलेगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में ही माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। बाबा अमरनाथ धाम के दर्शन करने हर साल श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आते हैं।

Amazon से Apple iPhone 15 (256 GB) मोबाइल खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/3THDu0T

इस साल अमरनाथ यात्रा दो महीने की बजाए केवल 45 दिन की होगी. आपको बता दे बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा दो प्रमुख रास्तों से की जाती है। इसका पहला रास्ता पहलगाम से बनता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से। श्रद्धालुओं को यह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है।पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। ये रास्ता थोड़ा आसान और सुविधाजनक है। जबकि बालटाल से अमरनाथ की दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता पहले रूट की तुलना में कठिन है।

बाबा अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से करीब 3,800 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। गुफा में मौजूद शिवलिंग की खासियत है कि ये खुद-ब-खुद बनता है। ऐसा कहा जाता है कि कहा जाता है कि चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ-साथ इसके शिवलिंग के आकार में बदलाव आता है। अमरनाथ का शिवलिंग ठोस बर्फ से निर्मित होता है। जबकि जिस गुफा में यह शिवलिंग मौजूद है, वहां बर्फ हिमकण के रूप में होती है।