Ram Mandir : 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी का एलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार (18 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.
सरकार ने अपने आदेश में कहा, ''अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी. कर्मचारियों उत्सव में भाग ले सकें इसके लिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.''