Skip to content

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बस गहरी खाई में गिरी , 7 लोगों की मौत और 8 घायल

Bus fell into deep gorge in Baramulla, Jammu and Kashmir, 7 people died and 8 injured
Bus fell into deep gorge in Baramulla, Jammu and Kashmir, 7 people died and 8 injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बारामूला : खबर है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बुजथलान ततमुल्ला इलाके में बुधवार को एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस आज दोपहर उरी जा रही थी तभी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया और अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है।