BIG NEWS : ठंड के मद्देनज़र पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी , लेकिन ये क्लासें लगेंगी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों में और बढ़ौतरी कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब सरकार ने पांचवी कक्षा तक के सभी स्कूलों में 15 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक छुट्टियों में बढ़ौतरी कर दी है। इस संबंधी शिक्षा मंत्री ने एक टवीट कर कहा है कि '' माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगंवत सिंह मान जी के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण छात्रों की सेहत सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रज्य के सभी प्राइमरी स्कूल पांचवी कक्षा तक (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और प्राईवेट) में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य के सभी मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और निजी) कल से रैगुलर सुबह 10 से 3 बजे तक लगेंगे। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई स्कूल 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तुरन्त प्रभाव से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे।''