Big News : पंजाब में बड़ी मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर और एक जख्मी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि फिरोजपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया । ये देख गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो गैंगस्टरों के ढेर होने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार फिरोजपुर जिले में जीरा-तलवंडी भाई रोड स्थित ट्रक यूनियन व शैलर के नजदीक एसटीएफ (बठिंडा) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस वारदात में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई। वहीं एक गैंगस्टर और एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों के शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।