Skip to content

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

Banks will remain closed for so many days in February, complete important work quickly
Banks will remain closed for so many days in February, complete important work quickly
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
Bank Holidays In february 2024 : जनवरी का महीना खत्म होने की ओर है. अगले महीने यानी फरवरी 2024 में कई त्योहार पड़ रहे हैं. ऐसे में बैकों की बंपर छुट्टियां होने वाली हैं. अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो जल्द से जल्द निपटा लें ताकि बाद में पछताना ना पड़े. इससे पहले छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के मुताबिक, सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगे और विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे. क्षेत्रीय अवकाश राज्य सरकार द्वारा तय किए जाते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अगले महीने में कुल 11 दिन अवकाश रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. दरअसल, अक्टूबर माह में 4 रविवार पड़ रहे हैं. इसके साथ ही दूसरे व चौथे शनिवार की बैंक में छुट्टी होती है यानी ये 6 छुट्टी तो पूरे देश में तय हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगले महीने बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं.. फरवरी, 2024 में इतने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश 4 फरवरी 2024 : रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. 10 फरवरी 2024 : इस दिन दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा इस दिन लोसर का त्योहार है. यह त्योहार गंगटोक में मनाया जाता है. 11 फरवरी 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 14 फरवरी 2024 : बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के चलते त्रिपुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. 15 फरवरी 2024 : Lui-Ngai-Ni के चलते मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 18 फरवरी 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे. 19 फरवरी 2024 : छत्रपति शिवाजी जयंती के चलते महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 20 फरवरी 2024 : स्टेट डे के चलते मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंकों बंद रहेंगे. 24 फरवरी 2024 : दूसरे शनिवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी. 25 फरवरी 2024 : रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. 26 फरवरी 2024 : Nyokum के चलते अरुणाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.