Skip to content

पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

A massive fire broke out in a tanker filled with diesel on the National Highway in Khanna, Punjab.
A massive fire broke out in a tanker filled with diesel on the National Highway in Khanna, Punjab.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब के खन्ना में नेशनल हाईवे पर डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, डीजल और पेट्रोल का टैंकर जालंधर से भरकर मंडी गोबिंदगढ़ सीमा पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जैसे ही वह खन्ना ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो टैंकर का टायर फट गया। इससे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। डीजल पेट्रोल के टैंकर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिए खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, समराला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते ड्राइवर और क्लीनर वहां से निकल गए जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।इससे दिल्ली-जालंधर हाईवे करीब डेढ़ घंटा जाम रहा।