Skip to content

काल बनी ठंड से बचने के लिए कमरे में रखी अंगीठी, दो साल के मासूम की मौत, माता-पिता मिले बेहोश

A fireplace was kept in the room to escape the cold, two year old innocent died, parents were found unconscious.
A fireplace was kept in the room to escape the cold, two year old innocent died, parents were found unconscious.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लोग हिटर और अंगीठी तक का सहारा लेते हैं। कई बार यह उपाय जानलेवा भी साबित होते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के खन्ना में सामने आया। जहां अंगीठी से बनी जहरीली गैस ने मासूम की जान ले ली है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब में मंगलवार रात समराला के नागरा गांव में अंगीठी ने दो वर्षीय मासूम की जान ले ली। वहीं पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है हादसा मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। अनमोलक सिंह (27) अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और दो साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने पर कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले ली और सभी की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो साल के अरमान की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।