Skip to content

सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब में मांगी माफी, जानिए क्या मामला

Sukhbir Badal apologized in Sri Akal Takht Sahib, know what is the matter
Sukhbir Badal apologized in Sri Akal Takht Sahib, know what is the matter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अकाली सरकार में हुई बेअदबी और इससे जुड़ी घटनाओं के मामले में माफी मांगी। सुखबीर बादल ने कहा कि इन दर्दनाक घटनाओं के जिम्मेदारों को तुरंत पकड़कर सजा न दिला सका। इसकी उन्हें बेहद पीड़ा है। सुखबीर ने श्री अकाल तख्त साहिब के सामने नतमस्तक होकर समूचे गुरु पंथ से बिना शर्त माफी मांगी है। सुखबीर ने कहा कि ये उनकी और प्रकाश सिंह बादल की जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटनाएं थीं। सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब परिसर में शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में शिरोमणि अकाली दल के 103वें शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद संगत को संबोधित कर रहे थे। सुखबीर बादल ने सभी अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से पंथ और पंजाब की चडदीकलां की खातिर अपनी मां पार्टी अकाली दल में ‘घर वापसी’ की अपील की। सुखबीर ने किसी न किसी कारण से गुस्से में पार्टी को छोड़ने वाले अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं निजी तौर पर और पार्टी अध्यक्ष के रूप में सच्चे मन से पूरी नम्रता के साथ सभी से माफी मांगता हूं। बतौर अध्यक्ष मैं ऐसी हर गलती की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेता हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब के कीमती संसाधनों की रक्षा और नौजवानों के उज्जवल भविष्य की खातिर दूरदर्शी नीतियां बनाने और लागू करने के लिए पंथक एकता व सभी पंजाबियों को एकजुट होकर एक साथ आना होगा। [metaslider id=25498]