जालंधर में डीसी ऑफिस में 40 दिन बाद हड़ताल खत्म, कामकाज हुआ शुरू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : जालंधर में डीसी ऑफिस के 42 विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार से अपना काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रजिस्ट्री से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक का कामकाज ठप हो गया था।
कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में 42 विभागों के कर्मचारी शामिल थे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी यूनियन ने शहर के कई प्रमुख चौक पर जाम भी लगाया और पुतले भी फूंके।
[metaslider id=25498]