ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 18 December 2023

जालंधर में डीसी ऑफिस में 40 दिन बाद हड़ताल खत्म, कामकाज हुआ शुरू

Strike ends in DC office in Jalandhar after 40 days, work resumes
Strike ends in DC office in Jalandhar after 40 days, work resumes
जालंधर : जालंधर में डीसी ऑफिस के 42 विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार से अपना काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रजिस्ट्री से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक का कामकाज ठप हो गया था। कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में 42 विभागों के कर्मचारी शामिल थे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी यूनियन ने शहर के कई प्रमुख चौक पर जाम भी लगाया और पुतले भी फूंके। [metaslider id=25498]