Skip to content

पंजाब सरकार ने NRI के लिए उठाया बड़ा कदम , किया ये एलान

Punjab government took a big step for NRIs, announced this
Punjab government took a big step for NRIs, announced this
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब सरकार ने NRI के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार NRI की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और एक नई वेबसाइट http://nri.punjab.gov.in लॉन्च की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार एनआरआई से 5 मिलनी करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट शेयर कर लिखा, ''आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और एनआरआई की समस्याओं को समय पर हल करने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की...साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी से एनआरआई पंजाब में मिलनी शुरू कर देंगे... विभाग से कहा गया कि एनआरआई की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पंजाब के वो इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं.. साथ ही, हम पंजाबियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे हैं...।"