डी फार्मेसी के फर्जी सर्टिफिकेट से दुकानें चला रहे नौ केमिस्ट गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि पंजाब में हुए डी फार्मेसी घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने नौ केमिस्टों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये केमिस्ट फर्जी तरीके से हासिल किए डी फार्मेसी सर्टिफिकेट के सहारे सालों से दवाइयां बेच रहे थे। यह सर्टिफिकेट छह संस्थानों से हासिल किए गए थे। जांच में साफ हुआ कि 2005 से 2022 तक 17 सालों में 143 विद्यार्थियों को मिलीभगत कर फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए गए।
आरोपियों ने पंजाब स्टेट फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) में प्रवेश व दाखिला भी फर्जी तरीके से लिया गया। विजिलेंस ने सभी आरोपियों को केस में नामजद कर लिया है, साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। राज्य के कई कॉलेजों के प्रबंधक, फर्जी सर्टिफिकेट हासिल करने वाले व सरकारी स्टाफ सरकार के निशाने पर हैं।
[metaslider id=25498]